Loading...
अभी-अभी:

Happy New Year 2023: दुनियाभर में नए साल के जश्न में डूबे लोग

image

Dec 31, 2022

Happy New Year 2023: पुराने साल 2022 को अलविदा कह और साल 2023 (NEW YEAR 2023) का स्वागत करते हुए दुनियाभर में लोग नए साल के जश्न में डूबे हुए हैं। न्यूजीलैंड ने 2023 में दुनिया में पहला नया साल मनाया। ऑकलैंड के मशहूर स्काई टावर से पटाखे फोड़े गए और यहां लोगों ने नए साल का जश्न मनाया।

उत्तराखंड में नैनीताल और मसूरी से लेकर हिमाचल प्रदेश के शिमला और मनाली तक भारत में भी न्यू ईयर का काफी क्रेज है। आलम यह है कि कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती है। जैसे ही 2023 अगले कुछ घंटों में शुरू होगा, दुनिया भर की मशहूर हस्तियों द्वारा नए साल की शुभकामनाएं भी दी जा रही हैं।

ऑकलैंड, न्यूजीलैंड दुनिया का सबसे पूर्वी शहर है। दरअसल, दुनिया के पूर्वी हिस्से में नए दिन की शुरुआत होती है। इस वजह से यहां दिन की शुरुआत जल्दी हो जाती है।

लोगों ने न्यू ईयर (NEW YEAR 2023) की तैयारियां कर ली हैं। लोगों ने भारत सहित दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा की है। परिवार के सदस्य मसूरी और शिमला समेत भारत के कई जगहों पर पहुंच चुके हैं। वहीं, दुनिया में अलग-अलग टाइमिंग जोन के चलते नए साल का जश्न अलग-अलग समय पर शुरू हो गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 31 दिसंबर को दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद भी लोग 2023 के स्वागत के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आतिशबाजी के साथ नए साल की पूर्व संध्या का जश्न शुरू हो गया है। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।