Loading...
अभी-अभी:

नए साल की शुरुआत में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

image

Dec 31, 2022

गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए की बढ़ोतरी

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'नए साल का पहला तोहफा।।'

आज से नववर्ष 2023 का आगाज हो गया है। नए साल के साथ आम आदमी पर महंगाई का एक और झटका लगा है। सरकारी स्वामित्व वाली तेल कंपनियों ने 1 जनवरी, 2023 को नए गैस सिलेंडर की कीमतों की घोषणा की है। खास बात यह है कि गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम में की गई है।

जहां घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहीं दूसरी ओर लोगों को अब कमर्शियल सिलेंडर के लिए 25 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। साल के पहले दिन गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "नए साल का पहला तोहफा।।। कमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा हुआ।" यह सिर्फ शुरुआत है। नववर्ष की शुभकामना।