Loading...
अभी-अभी:

Himachal CM Oath: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कार्यक्रम में शामिल हुए राहुल-प्रियंका

image

Dec 11, 2022

Himachal CM Oath: चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुक्खू के साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह शिमला के रिज मैदान में आयोजित किया गया।

शिमला के रिज मैदान में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

मंच पर सुखविंदर सिंह सुक्खू की मां संसार देई, कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त, कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पहुंची हैं। राहुल गांधी और बहन प्रियंका गांधी ने दिवंगत वीरभद्र सिंह को को श्रद्धांजलि अर्पित की , जो राज्य के छह बार मुख्यमंत्री रहे।

कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने राहुल गांधी से कहा कि हमने वादा किया था कि हम कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश में वापस लाएंगे। राहुल गांधी ने इसके लिए प्रतिभा सिंह को बधाई दी।

यह सत्ता परिवर्तन नहीं, विचार परिवर्तन है: आनंद शर्मा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि यह कांग्रेस के लिए खुशी का दिन है। देवभूमि से केंद्र को संदेश दिया गया है कि केंद्र और हिमाचल प्रदेश की सोच अलग है। चुनाव में कांटे की टक्कर रही है, लेकिन जीत कांग्रेस को मिली है। हम अपनी जिम्मेदारी से वाकिफ हैं। साधारण परिवार से आने वाले कार्यकर्ता सुखविंदर आज मुख्यमंत्री बन रहे हैं। उन्हें जनता और विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। यह सत्ता परिवर्तन नहीं, विचार परिवर्तन है।