Dec 11, 2022
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार (11 दिसंबर 2022) को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। माना जा रहा है कि गुप्ता ने एमसीडी चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को त्याग पत्र भेजने के बाद गुप्ता ने उनसे फोन पर बातचीत भी की। हालांकि, नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक वीरेंद्र सचदेवा अगले आदेश तक शहर में पार्टी प्रमुख का पद संभालेंगे। उन्होंने बड़े नेताओं के साथ काम किया है। ऐसे में नड्डा ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। सचदेवा वर्तमान में दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष हैं।
दिलचस्प बात यह है कि यह विकास दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में BJP की हार के बाद आया है। राष्ट्रीय राजधानी में MCD गंवाने के बाद BJP ने पार्टी नेतृत्व ने बदलाव का फैसला किया है। बीजेपी के नए अध्यक्ष की रेस में फिलहाल जिन नेताओं के नाम सबसे आगे हैं वो इस प्रकार हैं: कुलदीप चहल, आशीष सूद और विजेंद्र गुप्ता।
दरअसल, 4 दिसंबर, 2022 को हुए एमसीडी चुनाव के नतीजे बुधवार को आए, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) को स्पष्ट बहुमत मिला है। दिल्ली नगर निगम में आप ने 250 वार्डों में से 134 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की। नौ वार्डों में कांग्रेस और तीन पर निर्दलीय जीते।