Loading...
अभी-अभी:

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव

image

Dec 19, 2022

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को कोरोना हो गया है। सोमवार को उनकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वे कोरोना पॉजिटिव हैं। सीएम सुक्खू दिल्ली में हैं और सोमवार को उनका शिमला लौटने का कार्यक्रम है।

जानकारी के मुताबिक हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू का सैंपल 18 दिसंबर को लिया गया था। जिसके बाद देर शाम उसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें वह पॉजिटिव आया है। वह गले में खराश से पीड़ित थे।

हिमाचल के मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे पर हैं। इस बीच उन्होंने राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी हिस्सा लिया। दिल्ली में, सुखू ने दो दिनों तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कुछ नेताओं के साथ मुलाकात की और हिमाचल मंत्रिमंडल के गठन पर भी मंथन किया।

पीएम मोदी के साथ मुलाकात

हिमाचल के सीएम सुखू सोमवार को पीएम मोदी से मिलने वाले थे। इसके लिए पीएमओ से मुलाकात की मांग की गई थी लेकिन अब सीएम कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं और अब सीएम पीएम मोदी से मुलाकात नहीं कर पाएंगे। साथ ही सीएम के शिमला लौटने या दिल्ली में रहने पर भी संशय बना हुआ है। हालांकि बताया जा रहा है कि उन्हें दिल्ली के ही हिमाचल सदन में तीन दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।