Loading...
अभी-अभी:

इंडोनेशिया में भूकंप के झटके, तीव्रता 6.8

image

Aug 18, 2020

बीते कई दिनों से दुनियाभर में बढ़ती जा रही आपदाओं की खबर लोगों के लिए हर दिन नई परेशानी का कारण बनता जा रहा है। इसके साथ ही दुनियाभर में कोरोना जैसी महामारी का कहर भी तेजी से बढ़ते हुए देखने को मिल रहा है। जहां एक से बाद एक मौतें होती जा रही है। ऐसे में इंडोनेशिया में भूकंप के आने से हर कोई सहम गया है।

इंडोनेशिया में भूकंप के शक्तिशाली झटके
जानकारी के अनुसार पश्चिमी इंडोनेशिया में भूकंप के शक्तिशाली झटके कई बार महसूस हुए है। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 आंकी गई है। भूकंप के झटकों के उपरांत क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल है। हालांकि, इस प्राकृतिक आपदा में किसी के हताहत होने या हानि होने जैसी कोई खबर सामने नहीं आई है।

10 किमी की गहराई पर भूकंप 
जहां इस बता का पता चला है कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया है कि भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। USGS ने बताया है कि यह बेंगकुलू शहर से 144 किमी  पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में सुमात्रा द्वीप पर बेंगकुलु प्रांत में केंद्रित था। वहीं इस बात का पता चला है कि यहाँ के कई प्रांतों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह है कि भूकंपों के लिए कोई सुनामी की चेतावनी अभी नहीं दी गई है।