Aug 5, 2022
आपने अक्सर देखा होगा कि आपको लोग आपको नाम के हिसाब से आंकते हैं। नाम ज्योतिष के अनुसार, नाम का पहला अक्षर काफी खास माना जाता है। नाम से मनुष्य के जीवन और उसके स्वभाव पर बड़ा असर पड़ता है। हर नाम के लोगों में कुछ न कुछ खास बात होती है जो उन्हें दूसरों से अलग पहचान देती है। कुछ नाम के लोग बहुत मेहनती होते हैं तो कुछ के मनमौजी। ज्योतिष की मानें तो जन्म राशि के अनुसार रखे गए नाम अधिक प्रभावी होती है। वैसे तो सभी नाम अपने आप में खास होते हैं और हर इंसान के अंदर अलग अलग गुण होते हैं, पर आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसे शुरू होने वाले नाम के लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं।
1.जिन लोगों का नाम B अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत के काफी धनी माने जाते हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही मानते हैं। ये अपनी करियर लाइफ को लेकर काफी गंभीर होते हैं। इन्हें सफलता बेहद कम उम्र में ही हासिल हो जाती है।
2. जिन लोगों का नाम H अक्षर से शुरू होता है वो काफी खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। इन्हें अपने परिवार के लोगों से काफी प्यार होता है। ये उनकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों से ये बिल्कुल भी नहीं घबराते।
3.जिन लोगों का नाम S अक्षर से शुरू होता है वो बुद्धिमान, धैर्यवान और मेहनती होते हैं। करियर में सफलता पाने के लिए ये जीतोड़ मेहनत करते हैं। कम उम्र से ही ये अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सोचने लगते हैं। दूसरों की मदद के लिए ये हमेशा तैयार रहते हैं।
4.L अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो काफी बुद्धिमान होते हैं। ये लोग मेहनत के दम पर लाइफ में काफी अच्छा मुकाम हासिल करने में सफल रहते हैं। ये साहसी और ऊर्जावान होते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कोई कमी नहीं रहती।
5.P अक्षर से जिन लोगों का नाम शुरू होता है वो मेहनती और जिद्दी स्वभाव के होते हैं। जिस चीज की एक बार जिद्द पकड़ लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। कम उम्र से ही अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं। सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है।