Loading...
अभी-अभी:

'आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की': राम मंदिर ट्रस्ट सचिव चंपत राय

image

Jan 4, 2023

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करने के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की है। उन्होंने राहुल को देश के लिए चलता फिरता युवा बताया है। मैं उनके कदम की सराहना करता हूं। उसके साथ कुछ भी गलत नहीं है। मैं एक आरएसएस कार्यकर्ता हूं और आरएसएस ने कभी भी भारत जोड़ो यात्रा की निंदा नहीं की है।

उन्होंने कहा, वे इस खराब मौसम में दौड़ रहे हैं और उनकी तारीफ की जानी चाहिए। मुझे कहना होगा, हर किसी को देश का दौरा करना चाहिए।

राहुल की यात्रा के उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से एक दिन पहले, राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी की यात्रा की सफलता, अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। मुख्य पुजारी ने एक पत्र में लिखा है कि, आप लोगों के हित और लोगों की खुशी के लिए काम कर रहे हैं। मेरी कामना है कि प्रभु राम की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के पूर्व प्रमुख एएस दुलत, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। जिसमें प्रियंका गांधी ने भी शिरकत की। हालांकि इस यात्रा में मायावती और अखिलेश यादव शामिल नहीं होंगे।

यह यात्रा तीन दिन उत्तर प्रदेश में होगी। इसके बाद वह छह जनवरी को हरियाणा में दोबारा प्रवेश करेंगे। यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पहुंचेगी और 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी।