Loading...
अभी-अभी:

किन्नरों का हाईवोल्टेज ड्रामा, नेग को लेकर हुआ विवाद

image

Jun 23, 2021

बिहार : समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना परिसर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां किन्नरों के दो गुटों में 'नेग' को लेकर जोरदार झड़प हो गई। जिसके बाद में किन्नरों के इन दोनों गुटों ने सड़क पर खड़े होकर नग्न प्रदर्शन भी किया, जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

नेग को लेकर किन्नरों के गुटों में भिड़ंत
किन्नरों के दो गुटों के बीच में 'नेग' लेने को लेकर इतना विवाद हो गया, कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस मामले के निराकरण के लिए दोनों गुटों के मुखियाओं के बीच महापंचायत की जा रही थी। इस महापंचायत में वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी से बड़ी तादाद में किन्नर जुटे थे। इसी दौरान यहां भी दोनो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट होने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दोनो पक्षों को आवेदन देने के लिए थाने बुला लिया किन्तु बात बनने की जगह और अधिक बिगड़ गयी। किन्नरों के दोनों गुट आपस मे यहां भी विवाद करने लगे। बड़ी तादाद में दोनों तरफ के किन्नरों ने थाना परिसर के सामने ही नग्न होकर प्रदर्शन करना आरंभ कर दिया।

किन्नरों का ड्रामा देख लोगों ने बदला रास्ता
किन्नरों का ये ड्रामा बहुत देर तक जारी रहा। सड़क से गुजर रहे लोग अपना रास्ता बदलकर जाने को विवश हो गए थे। बता दें कि किन्नरों का इलाका आपस में बंटा हुआ होता है। कोई भी किन्नर दूसरे इलाके में जाकर नेग नही मांग सकता है किन्तु कुछ दिनों से दूसरे जिले के किन्नर दलसिंहसराय में ऐसा कर रहे थे, जिसके कारण ये झगड़ा हुआ।