Loading...
अभी-अभी:

सपना चौधरी हो सकती हैं गिरफ्तार: कोर्ट में नहीं दी पेशी, ब्रीच ऑफ कॉन्ट्रैक्ट के लिए दर्ज था केस

image

Aug 24, 2022

जानी मानी हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी जल्द ही गिरफ्तार हो सकती हैं। बुधवार को यूपी पुलिस की एक टीम सपना चौधरी को गिरफ्तार करने के लिए हरयाणा के लिए रवाना हो गई है। सपना चौधरी पर लखनऊ के एक आयोजन को रद्द कर टिकट धारकों के पैसे न लौटाने के आरोप में शिकायत दर्ज है। मामले की सुनवाई के लिए सपना को सोमवार को कोर्ट में पेश होना था, पर वो नहीं आई। इसके बाद उनके खिलाफ सोमवार को गिरफ्तारी का वारंट जारी हुआ। बता दें इससे पहले भी सिंगर-डांसर पर धोखाधड़ी के आरोप लग चुके हैं। 

पूरा मामला

गायिका सपना चौधरी को 14 अक्टूबर 2018 में शहर के आयोजन में परफॉर्म करना था। इसके लिए ईवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने उन्हें अडवांस में पैसे दिए थे। सपना चौधरी ने पैसे लेने के बाद इस इवेंट को रद्द कर दिया और साथ ही टिकट धारकों के पैसे भी नहीं लौटाए। मामले में सपना के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। 2018 से चल रहे इस केस में बीते सोमवार को भी सपना चौधरी को सुनवाई के लिए कोर्ट में हाजिरी देनी थी, पर सपना कोर्ट नहीं पहुंची और ना ही किसी प्रकार की कोई अर्जी दी। इसके बाद अदालत ने सख्ती का रुझान करते हुए सपना के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। अपर मुख्य जस्टिस ने सुनवाई की अगली तारीख 30 सितंबर तय की है। 

बता दें कि, 2021 में अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, हालांकि सपना ने अदालत में हाजिर होकर जमानत करा ली थी। 

सपना पर लगे ये आरोप

सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज केस में शिकायतकर्ताओं ने ये दावा किया मशहूर सिंगर ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ा है। इस कॉन्ट्रैक्ट में ये साफ लिखा था कि वह किसी अन्य कंपनी के साथ काम नहीं करेंगी और न ही किसी अन्य कंपनी में शामिल होंगी। साथ ही ही किसी ग्राहक के साथ डायरेक्ट या इनडायरेक्ट संपर्क होगा। समझौता साइन करने के बाद भी सपना शर्तों के खिलाफ जाकर बिजनेस एक्टिविटी में शामिल हुईं। 

पहले भी दर्ज हुए केस

दिल्ली पुलिस ने फरवरी 2021 में सपना के खिलाफ फ्रॉड और विश्वासघात के मामले में शिकायत दर्ज की थी। सपान को मैनेज करने वाली PR कंपनी ने सिंगर और उनके परिवार के खिलाफ साजिश, विश्वासघात, धोखाधड़ी और पैसों की हेराफेरी को लेकर मामला दर्ज किया था।