Loading...
अभी-अभी:

US Election Result 2020 : 'Joe Biden' अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति

Nov 8, 2020

अब अमेरिका को अपना लीडर मिल चुका है। दरअसल, जो बाइडेन अमेरिका के नए राष्ट्रपति घोषित हुए हैं। वह लंबे, कटूतापूर्ण और तनाव भरे चुनाव और मतगणना के बाद विजेता बन चुके हैं। आपको बता दें कि जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने हैं और इसके लिए वह अगले साल 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। वहीं भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस यूएस की उप राष्ट्रपति बनने वाली है। बाइडेन की जीत के बाद कमला हैरिस ने कहा कि 'वे अपनी मां और उनकी पीढ़ी की महिलाओं के बारे में, अश्वेत महिलाओं, एशियन, व्हाइट, लैटिन, नैटिव अमेरिकन महिलाओं के बारे में सोच रही हैं, जो अमेरिका के इतिहास में लगातार इस पल के लिए संघर्ष करती रही है।