Loading...

वैष्णो देवी की यात्रा आज से शुरू, श्रद्धालु को फॉलों करने होंगे ये नियम 

image

Aug 16, 2020

जम्मू। आज 16 अगस्त से जम्मू में माता वैष्णो देवी का दरबार दोबारा भक्तों के लिए खुल गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सभी धार्मिक संस्थान आज रविवार को फिर से खोल दिए गए। कोरोना वायरस के चलते लगभग 5 महीने तक बंद रहने के बाद आज माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हो गई। 

इन नियमों का करना होगा पालन 
श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार के मुताबिक, यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। यात्रा रजिस्ट्रेशन विंडो पर भीड़ एकत्रित होने से रोकने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही लोगों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी। यात्रियों के लिए अपने मोबाइल फोन में ‘आरोग्य सेतु ऐप’ डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। चेहरे पर मास्क और कवर अनिवार्य होगा। यात्रा के प्रवेश बिंदुओं पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी।  प्रदेश के बाहर से आने वाले भक्तों को टेस्ट करवाकर आना पड़ेगा। उनके टेस्ट की रिपोर्ट को देखने के बाद ही आगे जाने की इजाजत दी जाएगी।

रमेश कुमार के मुताबिक 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी। साथ ही साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही भक्तों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।