Loading...
अभी-अभी:

World Blood Donor Day 2021 : रक्तदान है महादान

image

Jun 14, 2021

हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस यानी वर्ल्ड ब्लड डोनर डे  मनाया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार साल 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया था, जिसकी शुरुआत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने की थी। यह दिवस सुरक्षित रक्त की आवश्यकता और जीवन रक्षक उपहार के तौर पर स्वैच्छिक रक्तदाताओं के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। दरअसल, समय पर रक्त उपलब्ध न होने पर कई मरीज दम तोड़ देते हैं, ऐसे में रक्तदान ऐसे लोगों के लिए जीवनदान बन सकता है, इसलिए लोगों को इसके महत्व से रूबरू कराने के लिए वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है।

वर्ल्ड ब्लड डोनर डे 2021 थीम

हर साल विश्व रक्तदाता दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है, जो उन निस्वार्थ नागरिकों को समर्पित है जो अज्ञात लोगों के लिए अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं। साल 2021 के लिए 'रक्त दो और दुनिया को धड़काते रहो' (Give Blood and Keep The World Beating) निर्धारित किया गया है। हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस यानी वर्ल्ड ब्लड डोनर डे मनाया जाता है। रक्तदान के प्रति लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। पहली बार साल 2004 में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया था, जिसकी शुरुआत वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने की थी।

विश्व रक्तदाता दिवस 2021 की मेजबानी

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, इटली अपने राष्ट्रीय रक्त केंद्र (एनबीसी) के माध्यम से 2021 विश्व रक्तदाता दिवस की मेजबानी करेगा। यह ग्लोबल इवेंट रोम में 14 जून को होगा।

विश्व रक्तदाता दिवस का इतिहास

दरअसल, 14 जून 1868 को नोबल प्राइज विजेता कार्ल लैंडस्टीनर जन्म हुआ था। ये वो साइंटिस्ट थे, जिन्हें ब्लड ग्रुप सिस्टम खोजने का श्रेय प्राप्त है। ब्लड ग्रुप का पता लगाने वाले कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन पर ही विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। लैंडस्टीनर को एबीओ रक्त समूह प्रणाली की खोज के लिए फिजियोलॉजी के लिए प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।