Jan 25, 2023
एमार इंडिया कंपनी जोशीमठ भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 से 150 पूर्वनिर्मित घर बनाएगी। इस संबंध में कंपनी के सीईओ कल्याण चक्रवर्ती ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर इस संबंध में विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जोशीमठ क्षेत्र के प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मुहैया कराना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और उनके प्रश्नों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जोशीमठ क्षेत्र की भूवैज्ञानिक जांच आदि में केंद्र और राज्य सरकार की सभी संस्थाएं शामिल हैं। जल्द ही इस संबंध में ठोस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रभावितों के पुनर्वास का स्थाई समाधान निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह समय जोशीमठ पर राजनीति करने का नहीं, बल्कि पीड़ितों की मदद करने का है।
उनका इशारा कांग्रेस की ओर था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद मुहैया कराने का प्रयास कर रही है।