Loading...
अभी-अभी:

दिल्ली: बाइक सवार ने युवती पर फेंका तेजाब, पीड़िता सफदरजंग अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने शुरू की जांच

image

Dec 14, 2022

दिल्ली के द्वारका जिले में एक युवक ने एक छात्रा पर तेजाब फेंक दिया है। घटना बुधवार सुबह हुई। पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीएस मोहन गार्डन इलाके में एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना के संबंध में सुबह नौ बजे पीसीआर कॉल आई थी। इसने कहा कि 17 वर्षीय लड़की पर सुबह 7:30 बजे बाइक सवार दो लोगों ने कथित तौर पर तेजाब जैसे पदार्थ का इस्तेमाल करते हुए हमला किया। घटना के वक्त लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने अपने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है। बच्ची का इलाज चल रहा है।

बेटी को मिलेगा न्याय : स्वाति मालीवाल

उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि द्वारका मोड़ के पास एक छात्रा पर तेजाब फेंका गया। हमारी टीम पीड़िता की मदद के लिए अस्पताल पहुंच रही है। बेटी को न्याय मिलेगा। दिल्ली महिला आयोग देश में तेजाब पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहा है। कब जागेगी सरकारें?

बाइक सवार 2 नकाबपोश लड़कों ने तेजाब फेंक दिया

वहीं, घटना के बाद पीड़िता के माता-पिता ने कहा कि छात्र 17 साल का नाबालिग है। वह सुबह 7 बजकर 29 मिनट पर अपनी छोटी बहन के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थी। परिजनों ने बताया कि लड़कियां घर से कुछ ही दूरी पर पहुंची ही थीं कि एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश लड़के पीड़िता के चेहरे पर तेजाब फेंक कर फरार हो गये। वहीं परिजनों के मुताबिक लड़की के चेहरे और आंखों पर तेजाब है, पीड़िता ने कभी किसी लड़के से छेड़छाड़ की बात नहीं कही है।