Feb 23, 2023
-प्रवीण सैनी
लक्सर में बीजेपी सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बीजेपी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है... मतदाता फिर देश की बागडोर पीएम मोदी को सौंपने का मन बना चुकी है...उन्होंने कहा कि प्रदेश की पांचों सीट बीजेपी पहले से ज्यादा अंतर से जीतेगी...उन्होंने प्रदेश के नकल विरोधी कानून को दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बताया है...सांसद डॉ. निशंक बीजेपी खानपुर मंडल की कार्यसमिति में भाग लेने पहुंचे थे, जहां शिव चौक पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया...
लक्सर पहुंचे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। मतदाता फिर देश की बागडोर मोदी को सौंपने का मन बना चुके हैं। कहा प्रदेश की पांचों सीट भाजपा पहले से ज्यादा अंतर से जीतेगी। उन्होंने प्रदेश के नकल विरोधी कानून को दूसरे प्रदेशों के लिए नजीर बताया।
सांसद डॉ. निशंक आज भाजपा खानपुर मंडल की कार्यसमिति में भाग लेने जाना था। नगर के शिव चौक पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निशंक ने कहा कि केंद्र की मासेदी सरकार ने बीते नौ साल में आम जनता का मन जीतने का काम किया है। देश में ही नहीं विदेशों तक में देश के नाम का डंका बज रहा है।
उन्होंने कहा जनता हमारे काम का आकलन करने के साथ ही विपक्ष को भी देख रही है। उन्होंने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर भाजपा पहले से ज्यादा अंतर से जीतेगी। कहा हरिद्वार पंचायत चुनाव के नतहजों से मतदाता पहले ही यह संदेश दे चुके हैं। पेपर लीक मामलों में सरकार की किरकिरी और विपक्षी दलों के आरोप पर निशंक ने कहा कि धामी सरकार ने जिस तरह निष्पक्ष कार्रवाई की है, उससे लोगों का भाजपा में विश्वास और बढ़ा है। कहा जो लोग इसमें शामिल थे, वे जेल जा रहे हैं। नकल विरोधी कानून लागू होने से वे जिंदगी भर जेल की चक्की पीसेंगे। सांसद ने कहा कि यह कानून दूसरे प्रदेशों के लिए भी मिसाल बनेगा।








