Nov 25, 2023
गुजरात टाइटंस(Gujarat Titans) टीम 2022 सीज़न में पहली बार आईपीएल में उतरी थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने पहले सीज़न में चैंपियनशिप जीती थी। 2023 सीज़न में भी गुजरात की टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) से हार मिली थी।
माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या खुद दोबारा मुंबई इंडियंस से जुड़ना चाहते हैं. कोई भी टीम किसी भी खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है बशर्ते टीम और खिलाड़ी दोनों तैयार हों। अगर हार्दिक पंड्या ने मुंबई लौटने का फैसला किया है तो गुजरात फ्रेंचाइजी के पास कोई विकल्प नहीं बचेगा।
क्या हार्दिक पंड्या करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
हार्दिक पंड्या ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में अपनी कप्तानी क्षमता साबित की है. साथ ही उन्हें भारत की सफेद गेंद टीम के नियमित कप्तान के तौर पर भी देखा जाता है. माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान बना सकती है. रोहित शर्मा से कप्तानी छीनने का फैसला मुंबई इंडियंस के लिए आसान नहीं होगा. रोहित शर्मा ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस को पांच बार जीत दिलाई है। हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की कप्तानी की काफी सराहना हुई थी।
मुंबई इंडियंस से हुई थी हार्दिक पंड्या के IPL करियर की शुरुआत
हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी, उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 आईपीएल खिताब जीते हैं। हार्दिक पंड्या 2021 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे. इसके बाद वह चोटिल हो गए और जब लौटे तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। 2022 में मुंबई इंडियंस ने उन्हें रिलीज़ कर दिया, तब से उन्होंने दो सीज़न के लिए गुजरात टाइटंस की कप्तानी की।
26 नवंबर को ट्रेड का आखिरी दिन, 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन
आईपीएल 2024 की नीलामी 19 दिसंबर को होगी. जबकि ट्रेडिंग विंडो 26 नवंबर को बंद हो जाएगी. अब तक रोमारियो शेफर्ड, देवदत्त पड्डिकल और अवेश खान को उनकी ही टीम से दूसरी टीम में ट्रांसफर कर दिया गया है। शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स से मुंबई इंडियंस, पड्डिकल को राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जायंट्स और अवेश खान को लखनऊ से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड किया गया है।