Loading...
अभी-अभी:

कई बीमारियों का इलाज है शहद, जानें डाइट में शामिल करने के फायदे

image

Nov 25, 2023

आयुर्वेद में शहद को सेहत का खजाना माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद कई गंभीर समस्याओं से बचा सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है. सर्दिर्यों से लोग विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए घरेलू उपचार के रूप में शहद का उपयोग करते रहे हैं। इसमें कैल्शियम, कॉपर, पोटैशियम, मैंगनीज, जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन घटाने और कई बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं किन समस्याओं में शहद बेहद कारगर साबित हो सकता है।

खांसी की परेशानी से पाएं राहत

शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करते हैं। अगर लगातार खांसी से पीड़ित हैं तो शहद मदद कर सकता है। एक चम्मच शहद में हल्दी और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर दिन में तीन बार सेवन करने से कफ की समस्या ठीक हो जाती है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है, लेकिन अगर आपको हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो आप डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही शहद का सेवन करें।

शहद रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्यांए होती है उनके लिए शहद रामबाण इलाज है। नाश्ते से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से पाचन को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

बेहतर नींद के लिए

रात में अच्छी नींद के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से आपको बहतर नींद मिल सकती है।

वजन घटाने के लिए असरदार उपाय

शहद मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह भूख को भी नियंत्रित करता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो एक गिलास ताजे उबले पानी में शहद और नींबू का रस मिलाएं और इसे खाली पेट पिएं। यह ड्रिंक वजन कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती है.

त्वचा को मुलायम बनायें

शहद एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में कार्य करता है। इसे स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहिए, इसके इस्तेमाल से आप ड्राई स्किन की समस्या से राहत पा सकते हैं। आप रोजाना अपने चेहरे पर शहद से मसाज कर सकते हैं और करीब 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल फटे होठों और होठों को मुलायम बनाने के लिए भी कर सकते हैं।

नोट: स्वास्थ्य संबंधी लेख पाठक के ज्ञान और जागरूकता को बढ़ाने के लिए हैं। उपरोक्त लेख में उल्लिखित जानकारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।