Loading...
अभी-अभी:

इनकम टैक्स भरने मामले में महेंद्र सिंह धोनी बने नंबर वन

image

Jul 24, 2018

भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिर से एक बार नंबर वन बन गए है धोनी ने क्रिकेट के मैदान के बाहर भी एक रेकॉर्ड बनाया है यह रेकॉर्ड सबसे ज्यादा टैक्स भरने का है दरअसल बात यह है कि महेंद्र सिंह धोनी खेल के साथ साथ इनकम टैक्स भरने मामले में भी पहले पायदान पर हैं धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में 12.17 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है।

12.17 करोड़ रुपये किया टैक्स जमा

बता दें कि यह टेक्स रकम झारखंड में इनकम टैक्स भरे जाने के मामले में सबसे अधिक है इससे पहले 2016-17 वित्त वर्ष में 37 साल के धोनी ने 10.93 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया था धोनी 2013-14 में भी इस क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले झारखंड नागरिक थे यह टैक्स देनदारी बिहार और झारखंड क्षेत्र में सबसे ज्यादा है।

कमिशनर निशा अरोन ने दी जानकारी

आईटी हेडक्वॉर्टर (बिहार और झारखंड) की जॉइंट कमिशनर निशा अरोन ने इस बात की जानकारी दी उन्होंने कहा धोनी ने वित्त वर्ष 2017-18 में बिहार झारखंड क्षेत्र से सबसे ज्यादा टैक्स जमा किया है बता दें कि धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वह टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं।