Loading...
अभी-अभी:

IND vs NZ Live Score: शुभम ने जड़ा दोहरा शतक, भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 350 रन का लक्ष्य

image

Jan 18, 2023

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। टीम के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन बनाए।

हैदराबाद में खेले जा रहे पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को 350 रन का टारगेट दिया है। टीम इंडिया ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 349 रन बनाए। शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 208 रन की पारी खेली। वह भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। शुभमन के अलावा रोहित शर्मा ने 34, सूर्यकुमार यादव ने 31, हार्दिक पंड्या ने 28 और वाशिंगटन सुंदर ने 12 रन बनाए। विराट कोहली आठ और इशान किशन पांच रन बनाकर आउट हुए।

शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर 200 रन पूरे किए। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बल्लेबाज हैं।

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
रोहित शर्मा  264  श्रीलंका  2014
वीरेंद्र सहवाग  219  वेस्टइंडीज  2011
इशान किशन  210  बांग्लादेश  2022
रोहित शर्मा   209  ऑस्ट्रेलिया  2013
रोहित शर्मा  208   श्रीलंका     2017
शुभमन गिल  208  न्यूजीलैंड  2023
सचिन तेंदुलकर  200  दक्षिण अफ्रीका  2010