Loading...
अभी-अभी:

Tokyo Olympics 2021: 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लहराया जीत का झंडा, सितारों ने दी बधाई

image

Aug 5, 2021

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। एक के बाद एक मेडल वो अपने नाम करवा रहे हैं और अपनी सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। हाल ही में महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। महिलाओं के बाद अब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने भी इतिहास रच दिया है और जर्मनी को हॉकी में मात देकर एक शानदार जीत हासिल की है।

41 साल बाद रचा इतिहास

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर इतिहास रच दिया। 41 साल के बाद इंडियन हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारतीय हॉकी टीम की इस सफलता का जश्न पूरा देश मना रहा है। हर कोई खुशी से झूम रहा है। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर शाहरुख से लेकर अक्षय और तापसी पन्नू जैसे कई सितारों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए टीम इंडिया को बधाई दी।

https://twitter.com/taapsee/status/1423121927913103362

https://twitter.com/iamsrk/status/1423124431275102217

https://twitter.com/akshaykumar/status/142312746118573670