Aug 26, 2020
पंजाब के खेल और युवा मामलों के मिनिस्टर राणा गुरमीत सिंह सोढी का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होने सोमवार को अर्जुन, ध्यान चंद और तेनजिंग नोर्गे अवार्ड विजेताओं और माका अवार्ड जीतने वाली पंजाब यूनिवर्सिटी को शुभकामनाएं दी है। कोरोना महामारी के कारण यह अवार्ड कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को ऑनलाइन जरिए आयोजित किया जाएगा।
राणा सोढी ने दी प्रदेश के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
राणा सोढी ने प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है, जबकि कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), मनजीत सिंह (रोइंग), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबाल) और लक्खा सिंह (मुक्केबाजी) को ध्यान चंद अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है। इसी तरह तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड के लिए कर्नल सरफराज को चुना गया है। मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ को मिलेगी।
राष्ट्रीय अवार्ड की लिस्ट घोषित
खेल मंत्री ने बताया कि पंजाब खेल के इलाके में फिर से अपनी शान बहाल करने की राह पर अग्रसर है और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अवार्ड की घोषित लिस्ट इस बात की गवाह है। राणा सोढी ने खेल के क्षेत्र में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल करने वाले सभी अवार्ड विजेताओं को बधाई दी और भरोसा दिया कि आगामी खेलों में भाग लेने के लिए वह जो भी योजनाएं बना रहे हैं जिसमें पंजाब सरकार पूरा सहयोग देगी। अकाली दल की स्त्री विंग की अध्यक्ष जागीर कौर ने सोमवार को बताया है स्त्री अकाली दल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए लड़कियों को विश्वस्तरीय कोचिंग देने की योजना बना रहे है।