Mar 31, 2023
मुंबई, एजेंसी इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन कई भारतीय फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। माना जा रहा है ये पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल 2023 के बाद पेशेवर क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे। हाल ही में जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने शानदार जवाब दिया।
मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन प्रेस कान्फ्रेंस में रोहित ने कहा, धोनी इतने फिट हैं कि वह 2-3 सीजन और खेल सकते हैं। रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगे कहा, मैं पिछले 2- 3 सालों से सुन रहा हूं कि महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा। मुझे लगता है कि वह कुछ और सीजन खेलने के लिए फिट हैं।
धोनी की कप्तानी में सीएसके चार बार बना चैंपियन
धोनी ने साल 2008 में अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्हें राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। साल 2009 सीजन में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाया। अब तक धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 5 बार फाइनल में पहुंचा चुकी हैं। धोनी ने चार बार टीम को चैंपियन बनाया। वह आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं।
धोनी का करियर : धोनी ने 234 आईपीएल मैचों में 39.2 के औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 4,978 रन बनाए हैं। इसमें 24 अर्धशतक शामिल है। आईपीएल 2022 में, धोनी ने 14 मैचों में 232 रन बनाए लेकिन सीएसके प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। पहला मुकाबला गुजरात और चेन्नई के बीच आईपीएल 2023 सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। पहला मैच 28 मई को मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।