Jul 10, 2022
झाँसी में समुचित सुरक्षा के बीच ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज़ सकुशल संपन्न ईद उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर नमाज सकुशल संपन्न हुई। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना ने समस्त पुलिस अधिकारी गण को सख्त निर्देश दिए। समस्त प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाहों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी निरीक्षक के साथ समुचित पुलिस बल का प्रबंध किया गया । साथ ही साथ सघन आबादी वाले क्षेत्रों की समस्त गतिविधियों पर पुलिस द्वारा सतर्क निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस मित्र, डिजिटल वालेंटियर के द्वारा बारीकी नजर रखी जा रही है, शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।जनपद की शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना महोदय द्वारा भारी पुलिस बल के साथ महानगर में फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्र में पड़ने वाली प्रमुख मस्जिदों एवं ईदगाहों का भ्रमण किया गया।