Loading...
अभी-अभी:

डीएम अनुराग नें अभियोजन के कार्यों पर दिखाया अनुराग  सबने की वाह -वाह

image

Jul 9, 2022

डीएम अनुराग नें अभियोजन के कार्यों पर दिखाया अनुराग  सबने की वाह -वाह
बांदा जिलाधिकारी अनुराग पटेल के द्वारा ई प्राशिक्यूशन पोर्टल पर सर्वाधिक प्रविष्टियां दर्ज करनेे व देश में उत्तर प्रदेश अभियोजन विभाग द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी सरकार को दी गयी ट्राफी के क्रम में अभियोजकों के कार्यों के प्रति अनुराग दिखाया। उत्साहवर्धन हेतु यहां अपर निदेशक अभियोजन डीपीतिवारी को ट्राफी गयी।
इस अवसर पर डीएम अनुराग पटेल द्वारा अभियोजन विभाग द्वारा किये गये कार्यों व उपलब्धियों की प्रशंसा की गयी। अभियोजन अधिकारी व शासकीय अधिवक्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें अभियोजकों से कहा कि पुलिस का प्रत्येक स्तर पर अभियोजन से समन्वय बनाये रखा जायेगा। प्रयास होगा कि जिन मामलों में आरोप पत्र प्रेषित किये गये हैं उन मामलों में अधिक सेे अधिक सजा करायी जाए। एडी अभियोजन चित्रकूटधाम मण्डल ने अभियोजकों द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की।
अपर निदेशक अभियोजन डीपी तिवारी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को आश्वस्त किया गया कि जिले के अभियोजकों द्वारा निरन्तर प्रयास करके जनपद की अभियोजन सम्बन्धी उपलब्धियों में वृद्धि की जायेगी।