Loading...
अभी-अभी:

किशोर उपाध्याय ने ली बीजेपी की सदस्यता

Jan 27, 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है इससे पहले खबरें आई थीं कि कांग्रेस ने उनपर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। बीजेपी से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच कांग्रेस ने उनसे सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली थीं। बताया जा रहा है कि अब वह बीजेपी की ओर से टिहरी से चुनाव लड़ सकते हैं।