Loading...
अभी-अभी:

पानी पानी 'देवभूमि'

image

Jul 21, 2021

तीन दिन से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, जिसका परिणाम ये हुआ कि उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का एक गांव पूरा डूब चुका है, जिसके बाद गांव वालों ने नाव की मदद से लोगों की जान बचाई है। वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने महज सर्वे करने के अलावा कोई मदद नहीं की है।

लगातार हो रही भारी बारिश
बता दें कि पहाड़ों पर निरंतर हो रही भारी बारिश के चलते अब तराई के क्षेत्रों में बाढ़ ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। ऐसी स्थिति उधम सिंह नगर के उधम सिंह नगर के सितारगंज नंबर 7 और 8 का है। जहां पहाड़ों से उतरने के बाद बरसाती नाले और नदियां अपने उफान पर है और लोगों की बस्तियों और घरों में पानी भरता जा रहा है। वहीं, उधम सिंह नगर की स्थिति बिलकुल बिहार जैसे नज़र आ रही है। ऐसे में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग नाव के सहारे बाहर निकल रहे हैं। रात को नदियों ने इतनी तबाही मचाई कि लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ा।

लोगों के घरों में भरा पानी
लोगों के घरों मकानों सब जगह पानी भर चुका है और लोग अपनी जान बचाने के लिए नाव और ऊंचे स्थानों पर चढ़े हुए हैं। लोगों के घरों में राशन पानी सभी चीजों की किल्लत हो गई है, क्योंकि घरों के अंदर पानी समा गया है।