Oct 8, 2016
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल से प्रदेश उपाध्यक्ष करुणा शर्मा ने इस्तीफा दे दिया। उनके पद छोड़ने के बाद आईटी सेल के कई पदाधिकारियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया। दरअसल, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की कार्यशैली पर नाराजगी जताई थी। करूणा शर्मा ने अरूण यादव पर एआईसीसी के प्रशिक्षण में फर्जी लोगों को भेजने का आरोप लगाया। इससे पहले आधा दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी भी आईटी सेल से इस्तीफा दे चुके हैं। इसमें अजय चौहान और मतीन खान समेत अन्य कुछ नेता शामिल हैं।








