Loading...
अभी-अभी:

शहडोल लोकसभा उप-चुनाव "आंकड़ो की बाजीगरी की बदौलत अब कोई चुनाव भाजपा नहीं जीत सकेगी" : अरूण यादव

image

Oct 1, 2016

शहडोल। लोकसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। अनूपपुर में प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस किसी भी हाल में शहडोल संसदीय उप चुनाव को अपने झोली में लाना चाहती है। वहीं बीजेपी के नेता संजय पाठक ने भी कांग्रेस पर हमला किया। शहडोल लोकसभा की सीट अब दोनों दलों के लिए वर्चस्व का लड़ाई बन गई है। 

जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार गुंगी बहरी, अंधी व लंगड़ी हो चुकी है। सरकार को जनता की भावनाओं से सरोकार ही नही रह गया है। संसदीय क्षेत्र में किसी भी प्रकार का कोई विकास नही हुआ है। शहडोल लोकसभा उप चुनाव को देखते हुए अकेले अनूपपुर जिले में लगभग दो हजार करोड़ की घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की है। बीते 13 सालो में शिवराज को अनूपपुर जिले की जनता की याद नही आई। घोषणाएं कितनी पूरी होंगी यह जनता भली भांति जान चुकी है। आंकड़ो की बाजीगरी की बदौलत अब कोई चुनाव भाजपा नही जीत सकेगी।

इसके बाद विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को घोषणावीर की उपाधी तक दे दी। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले, डीमेट घोटाले के बाद अब सिंहस्थ कुंभ का बड़ा घोटाला सामने आ गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव घर-घर जाकर आमजनों को इससे अवगत कराये। उन्होंने कहा हम विपक्ष में रहकर अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। 

इसके बाद भाजपा नेता संजय पाठक ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि जो दल पिछले 60 सालों में देश के लिए कुछ नहीं कर पाया। वो लोग कह रहे हैं 15 सालों में शिवराज सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्हें सरकार पर विकास न करने का आरोप लगाने से पहले अपनी गिरवां में झांक लेना चाहिए।