Loading...
अभी-अभी:

पहले मां को भीख मांगने के लिए सड़को पर छोड़ा फिर शव को कंधा देने से किया इंकार

image

Oct 10, 2016

जबलपुर। शहर में अाज एक बाऱ फिर रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना सामने अाई है। जहाँ एक बुजुर्ग महिला को उसकी दो बेटियों ने सड़क पर भीख मांगने के लिए छोड़ दिया। उसके बाद जब बुजुर्ग महिला की मौत हो गई तो उसे अपना कंधा देने से मना कर दिया। दरअसल, बुजुर्ग महिला मदार टेकरी की रहने वाली थी। जिसे कुछ दिन पहले उसके दोनो बेटियाँ ने घर से निकाल दिया था। बुजुर्ग महिला भीँख माँगकर अपन गुजर बसर कर रही थी। सोमवार सुबह बीमार हलात में महिला  कचरें के ढ़ेर पर मिली। जिसके बाद गरीब नवाज कमेटी के लोग महिला को ईलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहाँ उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक महिला के एक बेटे दो बेटियां हैं। जिन्होंने महिला का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। इसके बाद समाजसेवी संस्था गरीब नवाज ने महिला का अंतिम संस्कार किया।