Nov 2, 2016
कोरिया। जिले के खड़गवां इलाके में बीजेपी के महिला मंडल की अध्यक्ष पर हमला करने का मामला सामने आया है। इलाके के ग्रामीणों ने उनपर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहाँ उनका उपचार चल रहा है। दरअसल, मामला खड़गवा पुलिस थाना अंतर्गत का है। जमीन को लेकर अध्यक्ष मंडल ममता चौबे और उनके देवर राजन का ग्रामीणों से विवाद हो गया था। जिसके बाद 4-5 ग्रामीणों ने मिलकर दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं दोनों को गंभीर अवस्था में तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।