Dec 4, 2023
अखरोट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. लोग इसे कई तरह से खाते हैं. अखरोट का उपयोग विशेष रूप से सूखे मेवे के रूप किया जाता है। रोजाना अखरोट खाने से दिल स्वस्थ रहता है।अखरोट खाने से तनाव भी दूर होता है और अच्छी नींद आती है।
अखरोट खाने के फायदे
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट अल्फा-लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। अखरोट में पॉलीफेनोलिक यौगिक होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करने का काम करते हैं। यह अखरोट दिमाग को तेज करने में मदद करता है। इसके सेवन से मस्तिष्क की कार्यप्रणाली तेज होती है और याददाश्त बेहतर होती है। इसीलिए घर के बड़े-बुजुर्ग भी अखरोट खाने की सलाह देते हैं
विशेष प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट
अखरोट में एक विशेष प्रकार का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो तनाव को कम करता है और मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। इसे खाने से अल्जाइमर जैसी बीमारी कम हो जाती है। यह सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है.
अखरोट कितना और कब खाना चाहिए?
1. विशेषज्ञों का मानना है कि, दिन 2.5 ग्राम अखरोट खाना फायदेमंद हो सकता है।
2. सुबह खाली पेट और रात के समय दूध के साथ अखरोट खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
3. सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाने से कई फायदे हो सकते हैं.
4. रात को सोने से पहले दूध में पके हुए मेवे का सेवन करना चाहिए। यह मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है।