Dec 13, 2022
पालक सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। लेकिन, इसे बनाते समय ज्यादातर लोग एक सामान्य गलती कर बैठते हैं। दरअसल लोग जब पालक पनीर, पालक पराठा या पालक की सब्जी बनाने के लिए इसकी पत्तियों को उबालते हैं तो उबाल कर पानी को फेंक देते हैं। वहीं, यह पानी सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है। यह पालक के पत्तों से भी ज्यादा शरीर के लिए फायदेमंद होता है। कैसे, हम आपको बताते हैं पालक का पानी पीने के फायदे।
पालक का पानी पीने के फायदे
पालक का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाता है
पालक का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट और कई सूक्ष्म पोषक तत्व होते हैं जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
पालक का पानी पेट के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पेट की कार्यप्रणाली को तेज करता है। यह पाचन में सुधार करता है और कब्ज से बचाता है।
आंखों की रोशनी में सुधार
पालक के पानी में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
पालक का पानी पीना बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें आयरन और प्रोटीन जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो बालों को भीतर से मजबूत और खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं।
त्वचा को स्वस्थ रखता
पालक का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन नॉर्मल रहता है और त्वचा अंदर से दमकने लगती है। साथ ही यह शरीर से अशुद्धियों को दूर करने और एक्ने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
पालक का पानी कैसे पियें?
पालक को पकाने के बाद जब आप निकालेंगे तो पानी नीचे ही रह जायेगा। इस पानी को एक गिलास में नमक या काला नमक डालकर पिएं।








