Sep 3, 2016
श्योपुर। एशियाई महामारी के रूप में पहचाने जाने वाली बीमारी हैजा ने विजयपुर विकासखंड के गोलीपुरा गांव को अपनी चपेट में ले लिया है। जिससे पिछले एक माह में गांव में 17 बच्चों की मौत होने का दावा किया जा रहा है। हैजा से पीड़ित 8बच्चे और 2 महिलाओं को उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार प्रशासन को इस संबंध में सूचना नहीं थी। स्वास्थय केंद्र में मरीजों को भर्ती करने के बाद जाँच दल मौके पर पहुँच गया है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
सीएमएचो डॉ. आरपी सरल ने कहा कि जब तक इस बीमारी पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं होता है तब तक मैदानी अमला मौके पर मौजूद रहकर निगरानी रखेगा। वही ग्रामीणों को सूचित किया गया है कि वे खानपान में विशेष सावधानी बरतें गांव में पेयजल स्त्रोतों की जांच की जाएगी। साथ ही पानी को शुद्ध करने की दवा का प्रयोग भी किया जाएगा
सीएमएचो ने कहा कि जिन बच्चों की मौत की बात सामने आई हैं, वे मौत एक महीने में नहीं हुई। दो-तीन साल के भीतर हुई हैं। हमें 8बच्चे और दो महिला उल्टी – दस्त के शिकार मिले हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
डॉक्टर का कहना है कि जलीय वातावरण के परिवर्तन से हैजा के जीवाणु जलाशयों के रूप में काम करते हैं और मनुष्यों मे इसका संचरण इस जीवाणु द्वारा दूषित भोजन या पानी को ग्रहण करने से होता है।