Loading...
अभी-अभी:

होलाष्टक लगने के बाद नहीं करें कोई भी शुभ काम

image

Feb 26, 2018

शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर होलिका दहन तक होलाष्टक लगे रहते हैं। ये आठ दिनों तक रहते हैं। इन दिनों कोई भी शुभ काम संपन्न नहीं किया जाता है। इन दिनों में ग्रह प्रवेश, शादी या फिर गर्भाधान संस्कार जैसे महत्वपूर्ण काम भी नहीं किए जाते हैं। होलाष्टक अवधि भक्ति की शक्ति का प्रभाव दिखाने की है।

होलाष्टक के दौरान शुभ कार्य न होने के पीछे धार्मिक मान्यता के अलावा ज्योतिषीय मान्यता भी है। ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य, दशमी को शनि, एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरु, त्रयोदशी को बुध, चतुर्दशी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहु उग्र रूप लिए हुए रहते हैं।

इन ग्रहों के निर्बल होने से इंसान की निर्णय क्षमता क्षीण हो जाती है। जिसके कारण वह गलत निर्णय लेने लगता है। ऐसा न हो इसी कारण आठ दिनों में उसे किसी भी शुभ काम का फैसला लेने की मनाही होती है।

इससे पूर्णिमा से आठ दिन पूर्व मनुष्य का मस्तिष्क अनेक सुखद व दुःखद आशंकाओं से ग्रसित हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को अष्ट ग्रहों की नकारात्मक शक्ति के क्षीण होने पर सहज मनोभावों की अभिव्यक्ति रंग, गुलाल आदि द्वारा प्रदर्शित की जाती है।