Loading...
अभी-अभी:

आपका स्मार्टफोन Jio 4G सपोर्ट करता है या नहीं, ऐसे चेक करें .

image

Nov 7, 2016

रिलायंस Jio को लॉन्च हुए अब करीब दो महीने हो गए हैं लेकिन इसके वेलकम ऑफ़र को लेकर लोगों में अभी भी कई कन्फ्यूजन हैं। इन्हीं कन्फ्यूजन में से एक है कि रिलायंस 4G किस फोन में सपोर्ट करेगा और किसमें नहीं इसका पता कैसे लगाया जाए। ग्राहकों की तरफ से बार-बार इस समस्या के उठाए जाने के बाद अब रिलायंस ने खुद ही VoLTE सपोर्ट करने वाले डिवाइसेज की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में करीब 50 स्मार्टफोन को शामिल किया गया है जो 4G सपोर्ट करते हैं।

जानिए क्या है VoLTE 
आपको बता दें कि VoLTE का फुल फॉर्म है Voice Over LTE। इसे सामान्य शब्दों में समझे तो VoLTE तकनीक के जरिए ही आप 4G LTE नेटवर्क पर HD वॉइस कालिंग कर सकते हैं। इस तकनीक से आवाज़ रियल टाइम और ज्यादा क्लीयर आती है। जियो 4G पर Voice Calling आपके डिवाइस के 4G नेटवर्क की स्ट्रेंथ पर निर्भर करता है। अगर आप रिलायंस जियो इस्तेमाल कर रहे हैं तो VoLTE ही Voice सर्विसेज की प्राथमिकता में रहेगा। अगर नेटवर्क वीक हो जाता है तो यूजर को ऑटोमेटिकली 2G/3G सर्विस मिलना शुरू हो जाती है।

गौरतलब है कि जिन डिवाइसेज में VoLTE होगा, उन्हें रिलायंस जियो के 4G नेटवर्क में HD कॉलिंग मिलेगी। अपने स्मार्टफोन में VoLTE सपोर्ट जानने के लिए पहले आपको यह जानना होगा कि आपके स्मार्टफोन में प्रोसेसर कौनसा है। जिन डिवाइस में भी Qualcomm Snapdragon 400, 412, 415, 430, 615, 616, 617, 618, 620, 800, 801, 805, 808, 810 और 820 है, वह सभी VoLTE और इसके कस्टमाइजेशन फीचर्स सपोर्ट करते हैं। वहीं Apple iPhone 6, iPhone 6 Plus, iPhone 6S Plus सभी VoLE सपोर्ट करते हैं।

ये है स्मार्टफोन की लिस्ट:

Infocus M370
Karbonn Aura
Gionee Elife S6
Alcatel Pop3
Blackberry Priv(STV100-3)
Intex Aqua Raze
Lava A88
Lenovo Vibe Shot
LG K10 LTE 
LG Stylus 2 
LG Spirit LTE 
LG G4 Stylus 4G 
LG Google Nexus 5X 
LG G3 LTE
LYF Water 2 
LYF Water 3
LYF Earth 1
Meizu M3 Note
Micromax Canvas Sliver 5 
Moto G4 Plus 
Motorola Moto G 
Motorola Moto E
Oppo F1 Plus 
Panasonic Eluga I2 
Panasonic Eluga I3 
Panasonic Eluga Icon 
Samsung Galaxy S7 
Samsung Galaxy A8 VE
Samsung Galaxy A7 2016
Samsung Galaxy A5 2016 
Samsung Galaxy Note 5 Duos 
Samsung Galaxy J2 
Samsung Galaxy On5 
Samsung Galaxy On7 
Samsung Galaxy J7
Samsung Galaxy J5 
Samsung Galaxy S6 Edge Plus 
Samsung Galaxy A8 
Samsung Galaxy Note 5 
Samsung Galaxy S6 Edge 
Samsung Galaxy S6 
Samsung Galaxy Note Edge 
Samsung Galaxy Note 4 
Samsung Galaxy A7 
Samsung Galaxy A5 
Samsung Galaxy Core Prime 4G
Sony Xperia Z5 Premium Dual 
Xiaomi Mi5 
Xiaomi 2 Prime 
Xiaomi Redmi Note 3
Yu Yunique 
Yu Yuphoria