Oct 29, 2016
बड़वानी। जिले की पुलिस ने पिछले महीने आश्रम में हुई लूट का खुलासा किया है। लूट के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही मामले एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। दरअसल, छोटी कसरावद स्थित शिवांगी आश्रम में चार बदमाशो ने आश्रम की खिड़की तोड़कर आश्रम की दानपेटी से नगदी अटैची समेत मोबाइल लूट ले गए थे। जिसके बाद थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मोबाइल की सीडी ट्रेस कर आऱोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।