Loading...
अभी-अभी:

सनसनीखेज़ वारदातः पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या फिर जलाया

image

Jan 17, 2018

**कोरबा।** जिले में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई जिससे आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। यहां एक हैवान पति ने पहले तो टांगी (कुल्हाड़ी) से पत्नी की हत्या की और बाद में उसे जला दिया। पत्नी को जलाने के बाद खुद की भी नस काट ली, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हवालात में भेज दिया है। **क्या है पूरा मामला...** बताया जा रहा है, कि बेटे बनवासी कश्यप और बहु मृतिका जुगरी बाई के साथ मां-पिता भी घर में ही रहते थे, और प्रतिदिन रात में बगल में ही पुराने कच्चे मकान में सोने जाते थे।सुबह जब घर का काम करने के लिए बहु काफी देर तक नहीं आई तब जाकर बगल के घर में देखा गया तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जब तक उन्होंने देखा तब महिला का शरीर धू-धू कर जल रहा था। महिला का कातिल और कोई नहीं बल्कि उसका खुद का ही पति है, इस हैवान पति ने पहले तो अपनी पत्नी की हत्या की बाद में उसको आग के हवाले कर दिया, घटना सुबह चार बजे के आस पास की है। इस पति ने इतना खतरनाक खेल क्यों खेला इस बात का पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है,घटना के बाद आरोपी भागा नहीं बल्कि वहीं पास में घूम रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के संबंध में पुलिस बता रही कि वो आदतन शराबी है, हालांकि घटना के बाद से वो कुछ स्पष्ट नहीं बोल रहा है, जिससे हत्या की सही वजहों का पता नहीं चल सका है। मृतिका के 2 बच्चे भी है, उन्होंने जहां अपनी मां को खो दिया वहीं अब उनकी मां के हत्या के आरोप में उनके पिता हवालात में बंद है।