Loading...
अभी-अभी:

करंट की चपेट में आने से एक साथ 5 किसानों की मौत

image

Jul 17, 2017

गुना : मक्सूदनगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथपुरा गांव में रविवार शाम को खेत के कुएं में मोटर को देखने उतरे दो किसानों की करंट लगने से मौत हो गई। उसी बीच बटाईदार व दो और किसान दोनों भाइयों को निकालने के लिए कुएं के अंदर उतरे। वह भी करंट की चपेट में आ गए। जहां पांचों किसानों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो जिसने भी कुएं के पानी में हाथ लगाया। उसे करंट ने जकड़ लिया।

इधर एक साथ 5 किसानों की मौत के बाद गुना के कलेक्टर व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। गुना के प्रभारी मंत्री जयभान सिंह पवैया ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए, मृत किसानों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं।