Loading...
अभी-अभी:

ब्रह्माकुमारी ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश!

image

Mar 6, 2018

नारी अपनी शक्ति को पहचाने और राजयोग करके नई दुनिया की स्थापना करें। यह बात ब्रह्माकुमारी रेखा ने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की टीम द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसका शुभारंभ 25 फरवरी को भोपाल में हुआ था और अब यही जागरूकता अभियान विभिन्न जिलों से होता हुआ सागर पहुंचा है।

सागर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागृत करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा यह बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है क्योंकि समाज में नारी अपने अधिकारों को खोती जा रही है उसके अंदर पहचानने की शक्ति खत्म होती जा रही है नारी आत्म गुणों से कमजोर होती जा रही है उसकी आत्मा के गुण सुख शांति ज्ञान शक्ति और पवित्रता है इसलिए ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा यह अभियान चलाया गया है जिसका समापन 8 मार्च को ग्वालियर में होगा।

इसके बाद मई में अपना यह अभियान चलाया जाएगा जो 2020 तक चलेगा। ब्रह्माकुमारी रोजना बहन सनातन भाई ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। बहन आभा ने कहा कि नारी को अपने अधिकारों को पहचानना चाहिए और जागरुक होकर समाज में नए युग का निर्माण करना चाहिए। 

कार्यक्रम का संचालन प्रीति ताम्रकार शिक्षिका ने किया। कडोरी ताम्रकार, मुन्ना लाल कोष्टी, सुबोध श्रीवास्तव ,मुरारीलाल चौरसिया बी डी साहू ,जीवन लाल ,कोष्टी उत्थान रिछारिया, बसंत रैकवार सहित बड़ी संख्या में भाई बहनें मौजूद थी।