Loading...
अभी-अभी:

ठंड ने जमाया रंग पूरे महाकौशल में शाम ढ़लते ही छाया कोहरा, जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस

image

Dec 20, 2018

अरविन्द दुबे - पिछले दिनो दक्षिण भारत मे आये फेथाई तूफान की वजह से मध्य प्रदेश मे बादल छाए हुए थे लेकिन अब बादल छट गए हैं और ठंड ने अपना रंग जमा दिया है पूरे महाकौशल मे शाम ढलते ही कोहरा छा जाता है जो कि सुबह तक अपना असर दिखा रहा है सुबह धूप निकलने के बाद भी ठंड मे कमी नहीं आ रही है इसके साथ ही शीत लहर जन जीवन पर असर डाल रही है। तेज ठंडी हवाओं की वजह से लोग शाम ढलते ही काम खत्म कर घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार ठंड और तेज होने के आसार

जबलपुर मे न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है  जो कि सामान्य से 2 डिग्री कम है अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत की ओर से आने वाली सर्द हवाओं की वजह से अभी ठंड और तेज होगी आमतौर पर जबलपुर मे दिसम्बर माह के अंतिम सप्ताह में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाता है।