Loading...
अभी-अभी:

मेहगांव न्यायालय द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की सजा, 400 रूपए का जुर्माना

image

Apr 28, 2019

दिनेश शर्मा : मेहगांव जिले के मेहगांव न्यायालय द्वारा छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की सजा सुनाई गई है। साथ ही 400 रुपये का जुर्माना भी आरोपी पर लगाया गया है। बता दें कि न्यायाधीश संध्या गर्ग द्वारा घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ को गम्भीर अपराध मानते हुए आरोपी रामा उर्फ रामशंकर दर्जी को यह सजा सुनाई गई है। 

दरअसल गोरमी थाना क्षेत्र के दौनीयापुरा गांव में 31 मई 2015 को एक महिला अपनी चारपाई पर सो रही थी। उसी समय आरोपी रामा दीवार कूदकर घर मे घुस गया और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। जिसपर महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। महिला की चीख सुनकर उसके सास ससुर जाग गए और उन्होंने आरोपी को धर दबोचा। जिसके बाद पति के आने पर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद न्यायालय में एडीपीओ अकील खान, विजय कुमार शर्मा एवं शरद रघुवंशी द्वारा मामले में पैरवी की गई। जिसके बाद न्यायाधीश ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है।