Loading...
अभी-अभी:

मंडप की तरह सजे पोलिंग बूथ, बच्चों के खेलने के लिए भी की गई व्यवस्था

image

Nov 29, 2018

विनय तिवारी - जिला निर्वाचन आयोग अशोकनगर द्वारा जिले में 5 जगह आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किये है। जिनमे से 3 आदर्श मतदान केंद्र शाढ़ौरा नगर में बनाई गई है और शाढ़ौरा में कुल 8 मतदान है जो कि पूर्णतः महिलाओं द्वारा संचालित पोलिंग बूथ और सभी पोलिंग पांति रहत थे जहाँ पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी चुनावी कार्यकर्ता एवं सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं नियुक्त की गई है जहां महिलाओं के साथ साथ आदर्श पोलिंग बूथों में बच्चों को खेलने के लिए मनोरंजन के सामान की व्यवस्था की गई है।

महिलाओ में वोट के प्रति बढ़ी जागरूकता

जिससे मतदान करने वाली महिलाओं के साथ आये बच्चो का मनोरंजन हो सके जिससे महिलाये वोट डाल सके। जिले में पहला और शाढ़ौरा में पहली बार आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है। और बुजुर्गों और विकलांगो के लिये व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है और मतदान करने वाली महिलाओं का आशा कार्यकर्ताओं द्वारा रक्षा सूत्र बांधे जा रहे है जिससे महिलाओ में वोट के प्रति जागरूकता बढ़ी है।