Loading...
अभी-अभी:

कमलनाथ के सीएम बनने के साथ कांग्रेस विधायक हुए सक्रिय, विधायक संजय शुक्ला ने शुरू किया जनता दरबार

image

Dec 20, 2018

वीरेन्द्र वर्मा : कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कांग्रेस विधायक भी सक्रिय हो गए है। इंदौर में आज विधानसभा 1 से नवनिर्वाचित विधायक संजय शुक्ला ने जनता दरबार शुरू कर दिया। आज शुक्ला ने क्षेत्र की जनता से 10 से 1 बजे तक समस्याएं जानी और उनके जल्द ही निराकरण करने के प्राथमिकता तय करने के कार्यकर्ताओं को सूची बनाने का कहा।

प्रदेश में जिस तेजी के साथ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन पत्र को लागू करना शुरू किया। उसी तरह इंदौर के कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने भी आज जनता के लिए अपने द्वार खोल दीए। करीब 3 घंटे शुक्ला ने क्षेत्र की जनता से समस्याएं पूछी। इस दौरान कई वार्डो से स्वागत करने कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुँचे। विधानसभा 1 में पानी की समस्या बहुत है , इसको लेकर शुक्ला कल से संभवतः बोरिंग करना शुरू करवा रहे है। उन्होंने कहा कि आज कलेक्टर से अनुमति आते ही प्राथमिकता के साथ बोरिंग करना और उसके बाद समस्याओं का निराकरण शुरू कर देंगे।