Loading...
अभी-अभी:

साध्वी प्रज्ञा से तुलना किए जाने पर उमा भारती ने दिया ये जवाब..

image

Apr 28, 2019

प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या साध्वी प्रज्ञा मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान लेने जा रही हैं, उमा ने कहा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं, उनके मुकाबले मैं बहुत साधारण और मूर्ख प्राणी हूं। 

साध्वी प्रज्ञा से तुलना करने पर दिया ये जवाब
जानकारी के अनुसार उमा भारती एमपी की खजुराहो सीट से भाजपा प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंची हैं, जहां उन्होंने साध्वी प्रज्ञा को लेकर बड़ा बयान दिया। ऐसा उन्होंने तब कहा जब उनसे पूछा गया था कि क्या मध्यप्रदेश में उमा भारती का स्थान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ले रही हैं? इस सवाल पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो तो एक महान संत हैं उनसे मेरी तुलना ही नहीं करिए। मैं तो बहुत ही साधारण मूर्ख किस्म की प्राणी हूं।  

भाजपा की कद्दावर नेता हैं उमा भारती
इसी के साथ उमा भारती खुद एक साध्वी हैं और भाजपा की कद्दावर नेता कही जाती हैं। वह केंद्रीय मंत्री भी हैं। इस लिहाज से उनका कद पार्टी और सरकार में बड़ा है, जबकि प्रज्ञा ठाकुर ने अभी चुनावी महासमर में कदम ही रखा है। साध्वी प्रज्ञा हिंदुत्व का फायरब्रांड चेहरा है, जोकि कई संगीन मामलों में आरोपी भी रही हैं। ऐसे में उमा भारती का उनको लेकर दिए गए बयान में एक तरह से तंज भी दिख रहा है।