Loading...
अभी-अभी:

किसान के खाते से 78 हजार रुपए गायब

image

Jul 11, 2017

धमतरी : आये दिन बैंको की लापरवाही सामने आ रही हैं। एक बार फिर एक किसान के बचत खाते से 78 हजार रुपए गायब हो जाने का मामला सामने आया हैं। पासबुक में एंट्री करवाने पर पीड़ित किसान को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित किसान भागवत राम ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से कर जांच की मांग की हैं। वही किसान ने बैंक के कर्मचारियों पर मिलीभगत कर पैसे आहरण करने का आरोप लगाया हैं। मामला मगरलोड जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक का हैं। मगरलोड क्षेत्र के दूधवारा गांव के रहने वाले भागवत राम का बचत खाता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मगरलोड में हैं। जो 19 दिसंबर 2016 को 6 हजार, 27 दिसंबर को 12 हजार और उसके बाद 2 और 16 जनवरी 2017 को 24 हजार दो बार निकाला गया। लेकिन जब पासबुक में एंट्री करवाया तो किसान के पैरो तले से जमीन खिसक गई। 66 हजार आहरण के बदले 1 लाख 44 हजार रुपये का आहरण पासबुक में दिखाया जा रहा था। वही किसान ने इसकी जानकारी बैंक के कर्मचारियों से पूछा तो किसी ने संतोषजनक जवाब नही दिया। इसके बाद किसान ने बैंक वालों से सीसीटीवी फूटेज दिखाने को कहा, तो बैंक वालों ने डाटा नही होने की बात कही। जिसके बाद किसान ने जिला प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई हैं। जिला प्रशासन मामले की जांच करवाने की बात कह रहे हैं।