Loading...
अभी-अभी:

साय कैबिनेट की फैसलों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

image

Jan 4, 2024

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट की पहली बैठक निरर्थक रहा है। मोदी की गारंटी पर फैसला होने का प्रदेश की जनता इंतजार कर रही थी, उनके हाथों में निराशा ही आई है। किसान धान की कीमत 3100 रुपए क्विंटल,  महिलाएं 1000 रू महीना, 500 रू में रसोई गैस के सिलेंडर, युवा एक लाख सरकारी नौकरी के अवसर और मजदूर 10000 रू सालाना मिलने पर फैसला होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमेशा की तरह ही भाजपा की सरकार ने जनता के साथ धोखा और छल किया है। रहा सवाल सीबीआई जांच की तो निष्पक्ष जांच का हम स्वागत करते हैं।