Loading...
अभी-अभी:

6 जनवरी को बस्तर जाएंगे सीएम साय, संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में होंगे शामिल

image

Jan 4, 2024

विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी 6 जनवरी को जगदलपुर में भाजपा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पंहुचेंगे। मुख्यमंत्री पद की शपद लेने के बाद यह विष्णु देव साय का यह पहला बस्तर दौरा होगा। भारतीय जनता पार्टी सीएम का भव्य स्वागत करेगी। संभाग भर के कार्यकर्ता पदाधिकारी विधायक इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। बता दें की बस्तर की 12 में से 8 विधानसभा सीटें जीतने के बाद भाजपा संभाग की दोनों लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति पर काम करती हुई नजर आ रही है।