Feb 23, 2023
गरियाबंद। गरियाबंद वार्ड नं 2 में रहने वाली महिला कुंती साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची प्राप्त जानकारी अनुसार महिला का पति पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पुलिस ने महिला के पति और परिजनों को सूचना कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मृतका कुंती साहू की 2 छोटी बच्ची है। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।








