Nov 30, 2016
रायपुर। अमेरिका के न्यूयार्क सिटी पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को सार्थक करने के लिए मेक इन छत्तीसगढ़ अभियान शुरू किया है। सीएम ने कहा कि भारत में औद्योगिक पूंजी निवेश की दृष्टि से छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण स्थान है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में मैन्यूफेक्चरिंग के विभिन्न् क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने और मेक इन इंडिया अभियान के एक अभिन्न् अंग के रूप में राज्य की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री इन दिनों अमेरिका प्रवास पर हैं। उन्होंने निवेशकों को राज्य में सुरक्षित माहौल व निवेश अनुकूल नीतियों का आश्वासन देते हुए रक्षा व आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आईटी इंजीनियरिंग व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
न्यूयार्क में निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सामाजिक-सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में निवेश की व्यापक संभावनाओं के बारे में उन्हें बताया और निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति को राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं से जोड़ा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक सुनील मिश्रा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।
न्यूयार्क में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले बिजनेस कार्पोरेट के प्रतिनिधि मंडल में पल्लव शाह भी शामिल थे। मुख्य सचिव विवेक ढांड, प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उद्योग सचिव सुबोध कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं तथा उच्च गुणवत्ता की शहरी तथा औद्योगिक अधोसंरचनाओं पर प्रकाश डाला।
रायपुर। अमेरिका के न्यूयार्क सिटी पहुंचने पर वहां रह रहे भारतीय समुदाय ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह का आत्मीय स्वागत किया। प्रवासी भारतीयों के दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को सार्थक करने के लिए मेक इन छत्तीसगढ़ अभियान शुरू किया है। सीएम ने कहा कि भारत में औद्योगिक पूंजी निवेश की दृष्टि से छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण स्थान है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में मैन्यूफेक्चरिंग के विभिन्न् क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने और मेक इन इंडिया अभियान के एक अभिन्न् अंग के रूप में राज्य की वैश्विक पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री इन दिनों अमेरिका प्रवास पर हैं।
उन्होंने निवेशकों को राज्य में सुरक्षित माहौल व निवेश अनुकूल नीतियों का आश्वासन देते हुए रक्षा व आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आईटी इंजीनियरिंग व सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
न्यूयार्क में निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की सामाजिक-सांस्कृतिक और प्राकृतिक विशेषताओं से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में निवेश की व्यापक संभावनाओं के बारे में उन्हें बताया और निवेश के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति को राज्य के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं से जोड़ा है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव विवेक ढांड, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, वाणिज्य और उद्योग विभाग के सचिव सुबोध कुमार सिंह, राज्य औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक सुनील मिश्रा, मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी विक्रम सिसोदिया भी उपस्थित थे।
न्यूयार्क में मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले बिजनेस कार्पोरेट के प्रतिनिधि मंडल में पल्लव शाह भी शामिल थे। मुख्य सचिव विवेक ढांड, प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उद्योग सचिव सुबोध कुमार सिंह ने छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं तथा उच्च गुणवत्ता की शहरी तथा औद्योगिक अधोसंरचनाओं पर प्रकाश डाला।
अमेरिका के भाजपाई भी मिले सीएम से
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से न्यूयार्क में ओव्हरसीज फ्रेंड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भी सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था के संयोजक शिवदासन नायर और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीजेपी अध्यक्ष कृष्णा रेड्डी तथा उत्तरी अमेरिका के भारतीय सांस्कृतिक संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से न्यूयार्क में ओव्हरसीज फ्रेंड्स ऑफ भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने भी सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर संस्था के संयोजक शिवदासन नायर और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीजेपी अध्यक्ष कृष्णा रेड्डी तथा उत्तरी अमेरिका के भारतीय सांस्कृतिक संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।